प्रदेश में 43 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के स्कूलोें में शिक्षा के उन्नयन एवं विद्यार्...

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के स्कूलोें में शिक्षा के उन्नयन एवं विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पूरी गम्भीरता के साथ कार्य कर रही है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले करीब 43 हजार विद्यार्थियों को आगामी 13 दिसम्बर से पूर्व लैपटाॅप वितरित किए जाएंगे।

शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने आज राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को साईकिल वितरण का शुभारम्भ किया। शहर की 1298 छात्राओं को साईकिल वितरण किया जाएगा।

 देवनानी ने कहा कि जा छात्राएं साईकिल नहीं लेना चाहती और 5 किलो मीटर से अधिक दूरी से आती है। वे छात्राएं परिवहन वाउचर का विकल्प चुन सकती हैं। उन्हें प्रतिदिन 20 रूपए ट्रासंपोर्ट वाउचर दिया जा रहा है। प्रदेश में शिक्षा विकास के लिए शिक्षा से जुड़े विभिन्न नवाचार भी किए गए है। प्रदेश में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अब कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई एक ही स्कूल में होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 500 डी.पी.सी के जरिए 42 हजार से अधिक शिक्षकों को पदोन्नति दी है। इस महीने 12 हजार पदोन्नतियां और हो जाएंगी।  देवनानी ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने के लिए हजारों शिक्षकों की भर्ती की गई है। अगले एक वर्ष में 14 हजार और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही सेवानिवृत शिक्षकों को भी स्कूलों में नियुक्त कर शिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

 देवनानी ने बालिकाओं का आव्हान किया कि वे पढ़े, आगे बढ़े और देश-प्रदेश और समाज का नाम आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को अगले शिक्षण सत्र से भारत के गौरव रहे नायकों का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। सरकार आगामी 13 दिसम्बर से पहले प्रदेश के स्कूलों में 43 हजार लैपटाॅप और साईकिलों का वितरण भी करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को भी समय पर आकर बच्चों को प्रेरित करना होगा। विद्यार्थी भी समय प्रबंधन का महत्व समझकर पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें।

 देवनानी ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दो सालों में 5.50 लाख बालिकाओं को निशुल्क साईकिल वितरित की गई है। इसी तरह निशुल्क पुस्तकों, आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिड डे मील भी दिया जा रहा है। राज्य सरकार के इन प्रयासों में आमजन भी सक्रिय सहयोग करें। हम यह संकल्प लें कि प्रदेश का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुरेश शर्मा, पूर्व उपनिदेशक सुभाष मिश्र, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दर्शना शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 630320303662760437

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item